हार पे जीत
बुन रही हू एक सपना
अपनी ही कोशिशों से
टूट रही हें उम्मीदें
उतनी ही तेज़ी से
लक्ष्य किसी को गिराने का नहीं
खुद को उठाने का हें
फिर भी गिर रही हू
खुद को सँभालते हुए
किस्मत दे रही हे दगा या
मेरी ही क़ुछ बेवफ़ाई हे
कोई तो रूठा हे बेशक़
जो इस कदर हार खाई हें
देखती हू मैं भी कब तक
समय मेरी खिल्ली उड़ाएगा
एक न एक दिन वो भी मेरी ज़िद्द के आगे
अपना सर ज़ुकाएगा।।
No comments:
Post a Comment