Friday, 21 October 2011

तुम होते तो
यु तो वक्त गुजर ही  जाएगा 
लम्बा सफ़र तय हो ही जाएगा
पर तुम होते तो
बात कुछ और ही  होती...

चलने  को तो साँसे चलती ही रहेगी
धड़कन भी साथ देती ही  रहेगी 
पर तुम होते तो 
बात कुछ और ही  होती...
  
उत्सव भी सारे मनाये जाएगे
रंगीनियों मे भी शामिल हो ही  जाएगे
पर तुम होते तो 
बात कुछ और ही  होती...

सफलता मिलने की खुशिया भी होगी
जशन भी होगा मिठाईया भो होगी
पर तुम होते तो 
बात कुछ और ही  होती...

ठोकर मिले पर सान्तवना भी मिलेगी
रोने के लिए कंघा, दिलासा भी मिलेगी
पर तुम होते तो 
बात कुछ और ही  होती...

दुनिया की भीड़ मे शामिल भी होगे
सारे सपने साकार भी होगे
पर तुम होते तो 
बात कुछ और ही  होती...

सब कुछ होगा
काश तुम भी होते 
पर तुम होते तो 
इस काश शब्द की जरुरत ही  न होती...



   

   

      

   

No comments:

Post a Comment