यु तो वक्त गुजर ही जाएगा
लम्बा सफ़र तय हो ही जाएगा
पर तुम होते तो
बात कुछ और ही होती...
चलने को तो साँसे चलती ही रहेगी
धड़कन भी साथ देती ही रहेगी
पर तुम होते तो
बात कुछ और ही होती...
उत्सव भी सारे मनाये जाएगे
रंगीनियों मे भी शामिल हो ही जाएगे
पर तुम होते तो
बात कुछ और ही होती...
सफलता मिलने की खुशिया भी होगी
जशन भी होगा मिठाईया भो होगी
पर तुम होते तो
बात कुछ और ही होती...
ठोकर मिले पर सान्तवना भी मिलेगी
रोने के लिए कंघा, दिलासा भी मिलेगी
पर तुम होते तो
बात कुछ और ही होती...
दुनिया की भीड़ मे शामिल भी होगे
सारे सपने साकार भी होगे
पर तुम होते तो
बात कुछ और ही होती...
सब कुछ होगा
काश तुम भी होते
पर तुम होते तो
इस काश शब्द की जरुरत ही न होती...